• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • India Smartphone Market : सैमसंग टॉप पर, चीनी ब्रैंड शाओमी, रियलमी ‘पिछड़े’! दूसरे नंबर पर कौन? जानें

India Smartphone Market : सैमसंग टॉप पर, चीनी ब्रैंड शाओमी, रियलमी ‘पिछड़े’! दूसरे नंबर पर कौन? जानें

India Smartphone Market : ये आंकड़े कैनालिस की नई रिपोर्ट में सामने आए हैं। स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट के मामले में सैमसंग (Samsung) सबसे आगे है।

India Smartphone Market : सैमसंग टॉप पर, चीनी ब्रैंड शाओमी, रियलमी ‘पिछड़े’! दूसरे नंबर पर कौन? जानें

शाओमी और रियलमी दोनों पिछड़ गए हैं, क्‍योंकि दूसरे नंबर पर वीवो (Vivo) ने जगह बनाई है।

ख़ास बातें
  • इस साल अप्रैल से जून तक 3.61 करोड़ यूनिटों की हुई शिपमेंट
  • मार्केट में गिरावट 1% तक सिमट गई
  • ये आंकड़े कैनालिस की नई रिपोर्ट में सामने आए हैं
विज्ञापन
साल 2022 की तीसरी तिमाही से भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट ने गिरावट का जो दौर देखा था, वह थमता हुआ नजर आ रहा है। 27 फीसदी तक रिकॉर्ड गिरावट के बाद 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में भारत का स्मार्टफोन मार्केट स्‍टेबल हुआ है। इस दौरान 36.1 मिलियन (3.61 करोड़) यूनिटों की शिपमेंट हुई और मार्केट में गिरावट 1% तक सिमट गई। ये आंकड़े कैनालिस की नई रिपोर्ट में सामने आए हैं। स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट के मामले में सैमसंग (Samsung) सबसे आगे है। शाओमी और रियलमी दोनों पीछे रह गए हैं, क्‍योंकि दूसरे नंबर पर वीवो (Vivo) ने जगह बनाई है। 

कैनालिस के आंकड़े बताते हैं कि इस साल की दूसरी तिमाही में भारतीय स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट और सालाना ग्रोथ के मामले में सैमसंग सबसे आगे है। उसने 66 लाख स्‍मार्टफोन्‍स की शिपमेंट की है। सैमसंग का मार्केट शेयर 18 फीसदी है। हालांकि 2022 की दूसरी तिमाही के मुकाबले सैमसंग के शिपमेंट्स में 1 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले साल इस दौरान 67 लाख स्‍मार्टफोन्‍स की शिपिंग की थी। 

सबसे ज्‍यादा फायदा वीवो को हुआ है। वीवो ने 2023 की दूसरी तिमाही में 64 लाख स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट किए हैं। अभी उसका मार्केट शेयर 18 फीसदी है, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही से 7 फीसदी ज्‍यादा है। 

तीसरे नंबर पर है शाओमी, जिसने इस साल दूसरी तिमाही में 54 लाख स्‍मार्टफोन्‍स की शिपिंग की है। शाओमी का मार्केट शेयर 15 फीसदी ज्‍यादा है, लेकिन 2022 की दूसरी त‍िमाही के मुकाबले यह 22 फीसदी कम है। तब कंपनी ने 70 लाख स्‍मार्टफोन्‍स की शिपिंग की थी। 

रियलमी चौथे पायदान पर है। इस साल की दूसरी त‍िमाही में उसके स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट्स का आंकड़ा 43 लाख है। यह पिछले साल की दूसरी तिमाही से 29 फीसदी कम है। तब कंपनी ने 61 लाख शिपमेंट्स किए थे। ओपो (Oppo) पांचवें नंबर पर है और 2022 की दूसरी तिमाही के मुकाबले उसके शिपमेंट्स भी 7 फीसदी कम हुए हैं। बाकी स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड के पास 27 फीसदी मार्केट शेयर है। उन्‍होंने इस साल की दूसरी तिमाही में 97 लाख शिपमेंट्स किए हैं, जो पिछले साल से 44 फीसदी ज्‍यादा हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »