भारत में मोबाइल डेटा इस्तेमाल पांच गुना होगा: रिपोर्ट

भारत में मोबाइल डेटा इस्तेमाल पांच गुना होगा: रिपोर्ट
विज्ञापन
दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन ने एक अध्ययन में निष्कर्ष निकाला है कि भारत में प्रति स्मार्टफोन औसत मोबाइल डेटा खपत 2021 तक पांच गुना बढ़ेगी और मोबाइल फोनों के कुल ट्रेफिक में इसका हिस्सा 99 प्रतिशत होगा।

एरिक्स मोबिलिटी रिपोर्ट इंडिया संस्करण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। यह रपट मंगलवार जारी की गई।

इसके अनुसार,‘प्रति स्मार्टफोन डेटा खपत 2021 तक पांच गुना बढकर सात जीबी होने की उम्मीद है जो कि 2015 में 1.4 जीबी प्रति माह थी।’ इसके अनुसार 2021 तक इस क्षेत्र के मोबाइल ट्रेफिक में डेटा का हिस्सा 99 प्रतिशत रहेगा।

डेटा खपत में वृद्धि का श्रेय मोबाइल ऐप के बढ़ते इस्तेमाल व उच्च गति वाले नेटवर्क के प्रसार को भी दिया जाता है। इसके साथ ही देश में स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगातार बढ रहा है जिससे डेटा की खपत बढी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , mobile, Mobile data
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »