भारत में अगले वर्ष बिक्री में 4G हैंडसेट्स को पीछे छोड़ देंगे 5G स्मार्टफोन

इस वर्ष कंपोनेंट्स की सप्लाई में रुकावटों और स्लोडाउन से देश में स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में कमी आने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 18:48 IST
ख़ास बातें
  • 5G सर्विसेज से अगले वर्ष स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ सकती है
  • देश में 5G की डेटा स्पीड 4G से लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है
  • भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है

कम प्राइस वाली कैटेगरी में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है

देश में अगले वर्ष के अंत तक 5G स्मार्टफोन की शिपमेंट्स 4G हैंडसेट्स को पीछे छोड़ देंगी। टेलीकॉम कंपनियों के तेजी से 5G नेटवर्क लॉन्च करने और कम प्राइस वाले हैंडसेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी इसके पीछे बड़े कारण होंगे। हालांकि, इस वर्ष कंपोनेंट्स की सप्लाई में रुकावटों और स्लोडाउन से देश में स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में कमी आने का अनुमान है।

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint ने बताया कि 5G सर्विसेज से अगले वर्ष स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ सकती है। देश में 5G की डेटा स्पीड 4G से लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। कम प्राइस वाली कैटेगरी में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी के अगले वर्ष बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet के साथ एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो ने कुछ महीने पहले हुई 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में सबसे अधिक खर्च किया था। 

अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में 5G स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स 10 करोड़ यूनिट्स से अधिक हो सकती हैं। इसके बाद वर्ष के अंत तक ये 4G हैंडसेट्स की शिपमेंट्स को पीछे छोड़ देंगी। मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में काफी तेजी आई थी। हालांकि, तीसरी तिमाही में इन डिवाइसेज की डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8 प्रतिशत घटी है। इस अवधि में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट ने 5.2 करोड़ से अधिक यूनिट्स की शिपमेंट्स की। इसका कारण सेल्स में कमी आना है। 

Counterpoint का कहना है कि स्मार्टफोन्स की सेल्स में गिरावट का एक कारण कुछ देशों के बीच तनाव भी हो सकता है। इसके अलावा विशेषतौर पर एंट्री लेवल सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड कम हुई है। इसके पीछे स्लोडाउन एक बड़ा कारण है। इसके अलावा तिमाही की शुरुआत में इनवेंटरी अधिक होने का भी हैंडसेट्स के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। iPhone बनाने वाली Apple ने इस वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका पीछे एक बड़ा कारण है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.