iberry Auxus Prime P8000 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 14,990 रुपये

iberry Auxus Prime P8000 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 14,990 रुपये
विज्ञापन
चीन की कंपनी एलीफोन ने घोषणा की है कि कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में आईबेरी (iberry) के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। ऑक्सस प्राइम पी8000 (Auxus Prime P8000) नाम का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर मिलेगा। इसकी कीमत 14,990 रुपये होगी। हैंडसेट के गोल्ड एडिशन वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये होगा।

आईबेरी ऑक्सस प्राइम पी8000 (iberry Auxus Prime P8000) स्मार्टफोन के बारे में Elephone ने जोर देकर कर कहा कि यह स्मार्टफोन Elephone P8000 हैंडसेट का कस्टमाइज्ड वर्ज़न है जिसे भारतीय मार्केट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन 1 साल की वारंटी के साथ आएगा जिसकी जिम्मेदारी iberry उठाएगी।

Auxus Prime P8000 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल भी है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन डुअल-सिम और डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट डुअल माइक्रो-सिम को भी सपोर्ट करता है।
iberry-auxus-prime-p8000-rearस्मार्टफोन में 1.3GHz 64-bit octa-core MediaTek (MT6753) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद है ARM Mali-T720 GPU और 3GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

Auxus Prime P8000 में Samsung सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है जो डिवाइस के अहम खासियतों से एक है।

डिवाइस में 4165mAh की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह 268 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 21 घंटे का टॉक टाइम देगी। 4G LTE के अलावा हैंडसेट ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, GPRS/ EDGE, माइक्रो-यूएसबी और 3G सपोर्ट करता है। डिवाइस ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  5. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  6. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  7. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  8. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  2. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  3. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  5. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  7. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »