Huawei Y7p 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

Huawei Y7p में को थाईलैंड में THB 4,999 (लगभग 11,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y7p में किरिन 710एफ प्रोसेसर शामिल है
  • इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है
  • हुवावे वाई7पी में होल-पंच डिस्प्ले दिया है

Huawei Y7p में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है

Huawei Y7p को कंपनी ने बिना कोई इवेंट आयोजित किए मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन की खासियत 48-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच बैटरी है। हुवावे ने इस वाई7पी स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को दो रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें ऑरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शामिल होंगे। Huawei Y7p में Kirin 710F ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को साउथ-ईस्ट एशिया के देशों में कई ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।

Huawei Y7p price

हुवावे वाई7पी को थाईलैंड में THB 4,999 (लगभग 11,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। जैसा कि हमनें आपको बताया है कि इस फोन को ऑरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंगों में लॉन्च किया गया है। हुवावे का यह नया फोन Lazada, JD central और Shopee वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्राकर की जानाकरी साझा नहीं की गई है।

Huawei Y7p specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे वाई7पी में Android 9 Pie पर आधारित EMUI 9.1 दिया दया है। इसमें 6.39 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में ऊपर बाईं ओर सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट दिया है। फोन में किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Huawei Y7p में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस शामिल है। इसका तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फोन का फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है।

हुवावे वाई7पी में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.1 बी/जी/एन, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास आदि फीचर्स भी शामिल हैं। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसकी डायमेंशन 159.81x76.13x8.13 एमएम है। इसका वज़न 176 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.