Huawei Y7 Pro (2019) लॉन्च, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से है लैस

कुछ दिन पहले ही Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। अब कंपनी ने Huawei Y7 Pro (2019) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। स्मार्टफोन को वियतनाम में पेश किया गया है।

Huawei Y7 Pro (2019) लॉन्च, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से है लैस
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई7 प्रो (2019) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 है
  • Huawei Y7 Pro (2019) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हुवावे के इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। अब कंपनी ने Huawei Y7 Pro (2019) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। स्मार्टफोन को वियतनाम में पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन के साथ हुवावे के इस फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप, फेस अनलॉक और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ, Huawei ने यूरोपीय मार्केट में Huawei P Smart (2019) को भी लॉन्च किया है। यह 10 जनवरी से उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट ड्यूड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Huawei Y7 Pro (2019) की कीमत, डिज़ाइन

Huawei ने अपने Y7 Pro (2019) स्मार्टफोन को वियतनामी सोशल चैनल के ज़रिए पेश किया है। इसकी कीमत 39,90,000 वियतनामी डॉलर (करीब 11,900 रुपये) है। स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

Huawei Y7 Pro (2019) में वाटरड्रॉप नॉच है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लेकिन यूज़र सिक्योकिटी के लिए फेस अनलॉक को इस्तेमाल कर सकते हैं। 3.5 एमएम ऑडियो जैक डिवाइस के टॉप पर है।
 

Huawei Y7 Pro (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हुवावे वाई7 प्रो (2019) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Huawei Y7 Pro (2019) में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Huawei Y7 Pro (2019) की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, और जीपीएस शामिल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.92x76.91x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »