• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन लीक, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से होगा लैस

Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन लीक, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से होगा लैस

साल खत्म होने से ठीक पहले Huawei Y7 (2019) स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। नया स्मार्टफोन संभवतः मार्च महीने में लॉन्च किए गए Huawei Y7 2018 का अपग्रेड है।

Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन लीक, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से होगा लैस

Photo Credit: WinFuture.de

ख़ास बातें
  • Huawei Y7 (2019) में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होने का दावा
  • Huawei Y7 (2019) होगा स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस
  • नया Huawei स्मार्टफोन यूरोप में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
विज्ञापन
साल खत्म होने से ठीक पहले Huawei Y7 (2019) स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। नया स्मार्टफोन संभवतः मार्च महीने में लॉन्च किए गए Huawei Y7 2018 का अपग्रेड है। पता चला है कि इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ है कि Huawei Y7 (2019) में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। लेकिन यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करेगी। इस फोन के कथित रेंडर भी सार्वजनिक हुए हैं जिससे वाटरड्रॉप नॉच के बारे में भी पता चला है। इस स्मार्टफोन के दो अलग वेरिएंट होने के बारे में भी बताया गया है। यह 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा।

टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने WinFuture.de की वेबसाइट पर Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन और ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। टिप्सटर ने दावा किया है कि नया Huawei स्मार्टफोन यूरोप में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 150 यूरो (करीब 12,000 रुपये) के आसपास होगी। कयास तो ये भी हैं कि हुवावे वाई7 (2019) का एक प्राइम या प्रो वर्ज़न भी होगा जो 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
 
huawei

दावा किया गया है कि Huawei Y7 (2019) में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 3 जीबी/ 4 जीबी रैम है। हुवावे वाई7 (2019) में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी रहेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Y7 (2019) डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर से लैस है। कैमरा में एआई सपोर्ट होने की भी उम्मीद है।

Huawei Y7 (2019) में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और इसे माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के ज़रिए चार्ज किया जा सकेगा। हुवावे वाई7 (2019) में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं होने की उम्मीद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »