Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन होगा 24 को लॉन्च

Honor X10 5G को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि यह फोन हाइसिलिकॉन किरिन 820 प्रोसेसर से लैस होगा। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 40 मेगापिक्सल का होगा। यह भी दावा है कि Huawei Enjoy Z 5G हैंडसेट Honor X10 5G का ही रीब्रांडेड अवतार होगा।

Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन होगा 24 को लॉन्च

Huawei Enjoy Z 5G में 40 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy Z 5G होगा Honor X10 5G से प्रेरित
  • बजट 5जी स्मार्टफोन हो सकता है हुवावे इन्जॉय ज़ेड 5जी
  • Huawei Enjoy Z 5G के बारे में कम जानकारी उपलब्ध
विज्ञापन
Huawei ने ऐलान किया है कि उसका Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वीबो अकाउंट पर टीज़र पोस्टर साझा किए जाने से हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी के लॉन्च की जानकारी मिली। इसमें केवल स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च की तारीख का ज़िक्र है। कोई और खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टर में साझा की गई तस्वीर में फोन के किनारे ही देखे जा सकते हैं, लेकिन इससे कुछ अंदाजा लगाना मुश्किल है। हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी स्मार्टफोन हुवावे का अगला किफायती फोन हो सकता है।

Huawei के चीनी ऑनलाइन स्टोर Huawei Mall द्वारा वीबो पर साझा किए टीज़र पोस्टर में जानकारी दी गई है कि Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन से जुड़े लीक्स पहले सामने आ चुके हैं। अब आखिरकार कंपनी ने भी लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि यह हुवावे का 5जी कनेक्टिविटी वाला किफायती फोन होगा।

GSMArena के मुताबिक, इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा Gizmochina के अनुसार, यह फोन Honor X10 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि 20 मई को लॉन्च होगा।

Honor X10 5G को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि यह फोन हाइसिलिकॉन किरिन 820 प्रोसेसर से लैस होगा। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 40 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें 6.63 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ होगा। इन सब के अलावा इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ 22.5 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 40 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो कैमरे होंगे।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »