हुवावे पी9 लाइट लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 15:06 IST
हुवावे ने अपने पी9 स्मार्टफोन के तीसरे वेरिएंट पी9 लाइट को लॉन्च कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे पी9 लाइट को जर्मनी में आधिकारिक तौर पर 299 यूरो ( करीब 22,500 रुपये) में लॉन्च किया गया। और इसकी बिक्री मई महीने से शुरू होगी।

इस हैंडसेट को लॉन्च करने की जानकारी जर्मन वेबसाइट टेलटेरिफ द्वारा दी गई। हुवावे पी9 लाइट के कई स्पेसिफिकेशन हुवावे पी9 वाले ही हैं, हालांकि कुछ अंतर भी हैं। हुवावे पी9 की तरह पी9 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हुवावे पी9 लाइट में इमोशन 4.1 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर (1.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर + 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) किरिन 650 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

पी9 लाइट स्मार्टफोन में हुवावे पी9 और पी9 प्लस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद नहीं है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। याद रहे कि हुवावे पी9 और पी9 प्लस 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ आते हैं।

हुवावे पी9 और पी9 प्लस की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में मौजूद है। पी9 लाइट को पावर देने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन एलटीई कैट. 6 सपोर्ट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Advertisement

अफसोस की बात यह है कि हुवावे पी9 लाइट को यूरोप के बाहर अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.