Huawei P40 Pro में 52 मेगापिक्सल का कैमरा होने का दावा, Huawei P40 के बारे में भी मिली जानकारी

Huawei P40 Pro में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होगा। यानी दो सेल्फी दिए जाएंगे। वहीं, हुवावे पी40 प्रो के पिछले हिस्से पर पांच कैमरों को जगह मिलेगी।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 के रियर कैमरा सेटअप को लेकर अलग-अलग दावे
  • Huawei P सीरीज़ के फोन अपनी कैमरा क्षमता के लिए मशूहर
  • हुवावे पी40 प्रो और हुवावे पी40 होंगे मार्च 2020 में लॉन्च
Huawei P40 Pro का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। यह चीनी कंपनी हुवावे का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। Huawei की पी सीरीज़ के स्मार्टफोन फोटोग्राफी क्षमता के लिए मशहूर हैं। इस साल के हैंडसेट से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। हुवावे पी40 प्रो में पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है, जबकि Huawei P40 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट हो सकता है। अब दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। एक रिपोर्ट में हुवावे पी40 प्रो में कर्व्ड डिस्प्ले और 52 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने का दावा किया गया है। हुवावे पी40 लेकर दो रिपोर्ट सामने आई हैं। दोनों ही रिपोर्ट में स्मार्टफोन के रेंडर सार्वजनिक किए गए हैं जो एक-दूसरे के विपरीत हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया जाना है।
 

Huawei P40 Pro display, camera leak

हुवावे पी40 प्रो को लेकर टिप्सटर @Rodent950 ने दावा किया है कि Huawei P40 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा। यानी फोन के बायें, दायें, टॉप और बॉटम में कर्व्ड डिस्प्ले रहेगा। टिप्सटर ने यह जानकारी हुवावे पी30 प्रो, हुवावे पी40 प्रो और हुवावे मैजिक 2 के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स साझा करने के साथ दी है। जैसा कि स्क्रीन प्रोटेक्टर्स से साफ है, डिस्प्ले साइज़ में कोई अंतर नहीं है। लेकिन कंपनी ने हुवावे पी40 प्रो में नॉच स्क्रीन नहीं इस्तेमाल करने का फैसला किया है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Advertisement

कुछ ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में किया गया था। बताया गया था कि हुवावे पी40 प्रो में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होगा। टिप्सटर ने बताया है कि फोन की स्क्रीन का कर्वेचर ज़्यादा उभार वाला होगा, Huawei P30 Pro की तुलना में। टिप्सटर ने आगे बताया कि Huawei अपने पी40 प्रो हैंडसेट के कुछ वेरिएंट में सेरामिक बिल्ड देगी, जबकि आम वेरिएंट ग्लास बिल्ड के साथ आएंगे।

टिप्सटर ने आगे बताया है कि हुवावे पी40 प्रो और हुवावे पी40 में 52 मेगापिक्सल का कैमरा है। Quad-Bayer RYYB तकनीक की मदद से 13 मेगापिक्सल का आउटपुट मिलेगा। इसका कैमरे का अपर्चर एफ/ 1.13 हो सकता है।
Advertisement
 

Huawei P40 render, specification leaks

इसके अलावा हुवावे पी40 के दो रेंडर्स सामने आए हैं। पहली तस्वीर को 91Mobiles द्वारा साझा किया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। इससे पहले हमें Huawei P40 में चार रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। इस रिपोर्ट में दावा है कि स्मार्टफोन Leica के साथ साझेदारी में बने कैमरे के साथ आएगा। इस साझेदारी से हम पहले भी हुवावे की पी सीरीज़ और मेट सीरीज़ के फोन में रूबरू हो चुके हैं।

रेंडर से दो सेल्फी कैमरे के बारे में भी पता चलता है जिन्हें डिस्प्ले पर कैपसूल जैसे होल-पंच कटआउट में जगह मिलेगी। हुवावे पी40 में फ्लैट डिस्प्ले होने का दावा है। इसी रिपोर्ट में दावा है कि हुवावे पी40 प्रो में चार रियर कैमरे होंगे। जबकि हमें पेंटा रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी अब तक मिलती रही है।
Advertisement

वहीं, Gizmochina ने हुवावे पी40 के टीपीयू कवर के रेंडर्स साझा किए हैं। इनमें पिछले हिस्से पर L के आकार में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। ऐसा ही दावा पहले भी हो चुका है। इनमें आगे तरफ सिर्फ एक कैमरे के लिए होल-पंच है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.