Huawei P30 Lite भारत में लॉन्च, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei P30 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3,340 एमएएच बैटरी और 6.15 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं
  • Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है
  • रैम पर आधारित हुवावे पी30 लाइट के दो वेरिएंट हैं
नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Huawei P30 Lite को लॉन्च किया गया। याद रहे कि इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में बीते महीने पेश किया गया था। इससे पहले Huawei P30 Pro और Huawei P30 लॉन्च हुए थे। अहम खासियतों की बात करें तो Huawei P30 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3,340 एमएएच बैटरी और 6.15 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। आइए आपको हुवावे पी30 लाइट की कीमत, फीचर, स्पेसिफिकेशन और रिलीज़ तारीख के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Huawei P30 Lite की भारत में कीमत

हुवावे पी30 लाइट की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक और पीकॉक ब्लू कलर रंग में उपलब्ध होगा। Huawei P30 Pro की तरह  Huawei P30 Lite भी अमेज़न इंडिया और क्रोमा में उपलब्ध होगा। यह फोन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 25 अप्रैल को उपलब्ध करा दिया जाएगा। आम यूज़र्स इसे 26 अप्रैल से खरीद पाएंगे। क्रोमा में इसे मई में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Huawei P30 Lite स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 लाइट फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 (EMUI 9.0.1) पर चलता है। फोन में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2312 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए माली-जी51 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.15 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.