Huawei P30 Lite हुआ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Huawei P30 Lite: हुवावे पी30 लाइट की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। जानें स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Huawei P30 Lite हुआ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Huawei P30 Lite हुआ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है
  • Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं
  • रैम पर आधारित हुवावे पी30 लाइट के दो वेरिएंट हैं
विज्ञापन
Huawei P30 Lite की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है।  याद करा दें कि हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) को इस माह के शुरुआत में हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) के साथ लॉन्च किया गया था। Huawei P30 Lite की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6.15 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। Huawei P30 Lite की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न (Amazon) पर शुरू हो चुकी है। आइए अब आपको हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Huawei P30 Lite की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारत में हुवावे पी30 लाइट की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक और पीकॉक ब्लू कलर रंग में उपलब्ध है। Huawei P30 Lite अमेज़न इंडिया और क्रोमा में उपलब्ध होगा।

अब बात Huawei P30 Lite के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की। हुवावे पी30 लाइट के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, जियो (Jio) की ओर से 2,200 रुपये तक का कैशबैक और 2.2 टीबी अतिरिक्त डेटा (198 रुपये/ 299 रुपये प्लान) दिया जाएगा।
 

Huawei P30 Lite स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 लाइट फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 (EMUI 9.0.1) पर चलता है। फोन में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2312 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए माली-जी51 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Huawei P30 Lite कैमरा

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.15 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2312 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »