Huawei P20 Pro, P20 Lite लॉन्च होने से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

टीज़र और मीडिया इनवाइट तो यही इशारा करते हैं कि Huawei P20 रेंज के स्मार्टफोन 24 अप्रैल को लॉन्च होंगे। अब अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक वेबपेज लाइव हुआ है जिसमें Huawei P20 Pro और Huawei P20 Lite को "coming soon" के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 19:21 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं
  • पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन पिछले महीने एक इवेंट में पेरिस में लॉन्च किये गये
  • Huawei P20 रेंज के स्मार्टफोन भारात में 24 अप्रैल को लॉन्च होंगे
हुवावे के लेटेस्ट फ्लैगशिप पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन पिछले महीने एक इवेंट में पेरिस में लॉन्च किए गए थे। अब इन हैंडसेट को भारत लाने की तैयारी हो रही है। टीज़र और मीडिया इनवाइट तो यही इशारा करते हैं कि Huawei P20 रेंज के स्मार्टफोन 24 अप्रैल को लॉन्च होंगे। अब अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक वेबपेज लाइव हुआ है जिसमें Huawei P20 Pro और Huawei P20 Lite को "coming soon" के साथ लिस्ट किया गया है। चौंकाने वाली बात है कि हुवावे पी20 को लिस्ट नहीं किया गया है। इन हैंडसेट की कीमत क्या होगी और इन्हें मार्केट में कब तक उपलब्ध कराया जाएगा? इन सवालों के जवाब तो 24 अप्रैल को ही मिल पाएंगे। इन हैंडसेट के एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
 

Huawei P20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.