Huawei P20 Pro और Nova 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड पाई पर आधारित EMUI 9 अपडेट

हुवावे ने हाल ही में एक टीजर इमेज़ को जारी किया है। पता चला है कि ईएमयूआई 9 अपडेट को जल्द Huawei P20 Pro और Huawei Nova 3 यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
गगन गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Android 9 Pie पर आधारित है ईएमयूआई 9
  • सबसे पहले Huawei P20 Pro और Huawei Nova 3 को मिलेगा अपडेट
  • किरिन 970 प्रोसेसर के साथ आने वाले अन्य फोन को भी मिल सकता है अपडेट

Huawei P20 Pro और Nova 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड पाई पर आधारित EMUI 9 अपडेट

Photo Credit: Twitter/Huawei India

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने हाल ही में अपने सभी सोशल मीडिया चैनल पर एक टीजर जारी किया है। टीजर इमेज़ इस बात की और इशारा कर रही है कि कंपनी जल्द ईएमयूआई 9 अपडेट को सबसे पहले Huawei P20 Pro और Huawei Nova 3 यूजर्स के लिए जारी करेगी। एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित EMUI 9 के साथ यूजर्स को नया यूआई, जेस्चर आधारित नेविगेशन और हाइविज़िन विजुअल सर्च जैसे काम के फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Paytm इंटीग्रेशन, स्थानीय भाषा के लिए सपोर्ट और भारतीय कैलेंडर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

टीजर इमेज़ में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि आखिर कब तक अपडेट को जारी किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने इस बात से पर्दा जरूर उठा दिया है कि आखिर वो कौन से पहले स्मार्टफोन होंगे जिन्हें एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित EMUI 9 अपडेट मिलेगा। साथ ही तस्वीर पर 'coming soon' लिखा नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Huawei ब्रांड के अन्य हैंडसेट जो इसी चिपसेट के साथ आते हैं उन्हें भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

Huawei P20 Pro और Huawei Nova 3 के अलावा Huawei P20, Huawei Mate 10, Huawei Mate 10 Pro, Honor Play, Honor View 10 और Honor 10 जैसे स्मार्टफोन को भी अपडेट मिल सकता है। यूजर्स को हाइटच फीचर मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी चीज को ऑनलाइन सर्च कर सकेंगे। हुवावे का दावा है कि यह फीचर 120 मिलियन से अधिक चीजों की आसानी से पहचान करने में सक्षम है। ईएमयूआई 9.0 के साथ आपको वन-क्लिक प्रोजेक्शन, जीपीयू टर्बो 2.0 और पीसी मोड जैसे काम के फीचर्स भी मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Bad
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, EMUI 9, Huawei P20 Pro, Huawei Nova 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.