Huawei P20 और Huawei P20 Pro को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

हुवावे ने Huawei P20 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन के लिए EMUI 9.0 ओएस आधारित Android 9 Pie अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2018 11:07 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के बाद जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर भी जुड़ेगा
  • चीन में यूजर के लिए जारी हुआ है अपडेट
  • Huawei P20 और Huawei P20 Pro को मिल रहा ईएमयूआई 9.0 अपडेट
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने Huawei P20 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन के लिए EMUI 9.0 ओएस आधारित Android 9 Pie अपडेट को जारी कर दिया है। एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ नए यूआई और फुल स्क्रीन जेस्चर समेत कई अन्य फीचर्स फोन में जुड़ जाएंगे। ईएमयूआई 9.0 अपडेट के साथ Huawei P20 और Huawei P20 Pro में जीपीयू टर्बो 2.0, हाई विजन विजुअल सर्च, पासवर्ड वाल्ट और डिजिटल बैलेंस डैशबोर्ड समेत कई फीचर्स जुड़ गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अभी अपडेट को केवल चीन में रोल आउट किया गया है।

Huawei द्वारा EMUI 9.0 को नौ स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया था। इस लिस्ट में हुवावे पी20 और हुवावे पी20 प्रो स्मार्टफोन भी शामिल हैं। Huawei P20 और Huawei P20 Pro यूजर को ईएमयूआई 9.0 आधारित एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की घोषणा कंपनी ने हाल ही में चीनी वेबसाइट Weibo पर की थी। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को जारी किया गया है। जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि EMUI 9.0 अपडेट जीपीयू टर्बो 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है। यह तकनीक कम बैटरी खपत में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देती है।
Advertisement

गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए गेमिंग मोड को भी जोड़ा गया है। डिजिटल डैशबोर्ड की मदद से यूजर डिवाइस की खपत को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। हाई विजुअल सर्च कैमरा ऐप की मदद से मुख्य पेटिंग्स और इमारत की पहचान आसानी से कर लेता है। इसके अलावा EMUI 9.0 अपडेट नए नेविगेशन जेस्चर, मल्टीपल बैकअप ऑप्शन, वन-हैंड कंट्रोल और इंप्रूव हुवावे शेयर फीचर के साथ आता है। हुवावे पी20 और हुवावे पी20 प्रो के अलावा Huawei Mate 10, मेट 10 प्रो, Mate 10 Porsche Design, Mate RS Porsche Design, हॉनर 10, Honor View 10 और हॉनर प्ले के लिए जारी किया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei P20, Huawei P20 Pro, Android Pie, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.