Huawei P20 Lite 2019 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

हुवावे पी20 लाइट 2019 के 3डी रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। केवल इतना ही नहीं, हुवावे पी20 लाइट 2019 की कीमत भी लीक हुई है।

Huawei P20 Lite 2019 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Photo Credit: WinFuture

Huawei P20 Lite 2019 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

ख़ास बातें
  • Huawei P20 Lite 2019 में हो सकता है किरिन 710 प्रोसेसर
  • हुवावे पी20 लाइट 2019 फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है
  • Huawei P20 Lite 2019 में हो सकता है पंच-होल डिस्प्ले
विज्ञापन
पिछले साल लॉन्च हुए Huawei P20 Lite के इंप्रूव वर्जन Huawei P20 Lite 2019 से संबंधित लीक सामने आने लगे हैं। हुवावे पी20 लाइट 2019 के 3डी रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। डिज़ाइन में इंप्रूवमेंट के साथ Huawei P20 Lite 2019 में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। केवल इतना ही नहीं, हुवावे पी20 लाइट 2019 की कीमत भी लीक हुई है। आइए अब आपको Huawei P20 Lite 2019 के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Huawei P20 Lite 2019 डिस्प्ले नॉच के बजाय पंच-होल डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। लीक हुए 3डी रेंडर के अनुसार, होल को डिस्प्ले में ऊपर की ओर बायी तरफ प्लेस किया जाएगा। हालांकि, डिस्प्ले इसके पिछले वर्जन जितना ही होगा 5.84 इंच फुल-एचडी+।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुवावे पी20 लाइट 2019 में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। दो रैम वेरिएंट उतारे जा सकते हैं- एक 4 जीबी और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ। फोन में पी20 लाइट (2018) की जितनी ही बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में लीक के अनुसार, नए P20 Lite 2019 के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हो सकते हैं, प्राइमरी कैमरा 24 मेगापिक्सल सेंसर से लैस हो सकता है।

लीक से फिलहाल अन्य तीन कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन डुअल-बैंड वाई-फाी और ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है।

WinFuture के अनुसार, Huawei P20 Lite 2019 की कीमत 280-330 यूरो (लगभग 22,000 रुपये-26,000 रुपये) हो सकती है। यह हैंडसेट तीन कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है- मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और चार्मिंग रेड। याद करा दें कि Huawei ने इस साल मार्च में पी30 सीरीज़ को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के अंतर्गत हुवावे पी30 लाइट को उतारा गया था। Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं और यह फोन किरिन 710 चिपसेट से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »