Huawei P Smart+ (2019) लॉन्च, तीन रियर कैमरों से है लैस

Huawei ने चुपचाप अपने नए स्मार्टफोन Huawei P Smart+ (2019) को लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन बहुत हद तक Huawei P Smart (2019) जैसा ही है जिसे कंपनी इस साल ही लॉन्च किया था।

Huawei P Smart+ (2019) लॉन्च, तीन रियर कैमरों से है लैस

Huawei P Smart+ (2019)

ख़ास बातें
  • हुवावे पी स्मार्ट+ (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा
  • किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei P Smart+ (2019)
  • Huawei P Smart (2019) के कई फीचर से मेल खाता है Huawei P Smart+ (2019)
विज्ञापन
Huawei ने चुपचाप अपने नए स्मार्टफोन Huawei P Smart+ (2019) को लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन बहुत हद तक Huawei P Smart (2019) जैसा ही है जिसे कंपनी इस साल ही लॉन्च किया था। देखा जाए तो हुवावे पी स्मार्ट (2019) और पी स्मार्ट+ (2019) में कई समानताएं हैं। P Smart + (2019) हैंडसेट 6.21 इंड डिस्प्ले, ड्यूड्रॉप नॉच, 3400 एमएएच बैटरी और हुवावे के किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। ये फीचर P Smart (2019) का भी हिस्सा हैं। अंतर की बात करें तो हुवावे का नया फोन तीन रियर कैमरे वाला है, जबकि हुवावे पी स्मार्ट (2019) डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

नए Huawei P Smart+ (2019) को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसकी बिक्री शुरू हो  जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने नए हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन P Smart (2019) की लॉन्च कीमत 249 यूरो (करीब 20,300 रुपये) के आधार पर हम इसकी कीमत का अनुमान लगा सकते हैं।
 
Huawei P Smart Plus 2019
 

Huawei P Smart+ (2019) स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei P Smart+ (2019) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर नॉच में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। कैमरा बिल्ट इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। हुवावे का दावा है कि यह रियल टाइम में 500 से ज़्यादा सीन्स की पहचान कर सकता है। याद रहे कि P Smart (2019) में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया था।

Huawei P Smart+ (2019) में पिछले हिस्से पर कैमरा मॉड्यूल के बगल में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में हुवावे का हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Huawei का यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा। इसका डाइमेंशन 155.2x73.4x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। यह स्टारलाइट ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में बिकेगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei P Smart Plus 2019
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »