• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei P Smart (2020) के स्पेसिफिकेशन लीक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

Huawei P Smart (2020) के स्पेसिफिकेशन लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

Huawei P Smart (2020) Specifications: हुवावे पी स्मार्ट (2020) स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, जानें Huawei ब्रांड के आगामी हैंडसेट के बारे में विस्तार से।

Huawei P Smart (2020) के स्पेसिफिकेशन लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

Huawei P Smart (2020) Specifications: हुवावे पी स्मार्ट (2020) के स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • Huawei P Smart (2020) में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • हुवावे पी स्मार्ट 2020 में है 8 जीबी तक रैम
  • Huawei P Smart (2020) Launch Date के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं
विज्ञापन
Huawei P Smart (2020) Specifications: हुवावे अपने एक नए मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हुवावे पी स्मार्ट (2020) को लॉन्च करने की तैयारी में है। Huawei ब्रांड का यह आगामी फोन तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P Smart (2020) टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। टीना पर लिस्टिंग से हुवावे पी स्मार्ट (2020) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का पता चलता है कि जैसे कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।

Huawei P Smart (2020) Launch Date के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह Huawei P Smart (2019) का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। याद रहे कि यह फोनन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसमें दो रियर कैमरे दिए गए थे।

आगामी Huawei फोन की टीना लिस्टिंग को सबसे पहले NashvilleChatter ने स्पॉट किया था। टीना डेटाबेस में हुवावे फोन दो अलग-अलग मॉडल के साथ लिस्ट है, एक AQM-AL00 और दूसरा AQM-TL00। टीना डेटाबेस के अनुसार, Huawei P Smart (2020) में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले और 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

हालांकि, हुवावे पी स्मार्ट (2020) में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है। पिछले वर्जन में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था तो ऐसे में हो सकता है कि आगामी Huawei स्मार्टफोन में किरिन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया हो। कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Huawei P Smart (2020) के तीन रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। हुवावे ब्रांड का आगामी फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 157.4 x 73.2 x 7.75 मिलीमीटर और वजन 163 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »