• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 8i लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

64MP कैमरा 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 8i लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei Nova 8i की कीमत मलेशिया में MYR 1,299 (लगभग 23,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

64MP कैमरा 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 8i लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंटरस्टेलर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है Huawei Nova 8i फोन

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8i फोन की बैटरी 66W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती ह
  • हुवावे नोवा 8आई फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है
विज्ञापन
Huawei Nova 8i स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है, इससे पहले पिछले हफ्ते फोन कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया था। इस फोन में कैप्सूल आकार का सेल्फी कैमरा कटआउट दिया गया है, इसके साथ बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सर्कुलर आकार के मॉड्यूल में स्थित है। साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। हुवावे नोवा 8आई फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है इसके साथ 4,300 एमएएच की बैटरी और 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में ग्रेडिएंट फिनिश मौजूद है। फोन की प्री-बुकिंग मलेशियाई मार्केट में शुरू कर दी गई है।
 

Huawei Nova 8i price, availability

Huawei Nova 8i की कीमत मलेशिया में MYR 1,299 (लगभग 23,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस फोन को इंटरस्टेलर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन की प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर आज से शुरू कर दी गई है, जो कि 21 जुलाई तक चलेगी। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को MYR 260 (लगभग 4,600 रुपये) की कीमत का गिफ्ट मिलेगा। इसमें इंटरटनेमेंट गिफ्ट पैकेज, तीन महीने तक का Huawei Music सब्सक्रिप्शन, एक महीने तक का वीआईपी Huawei Video एक्सेस और एक महीने तक का 200GB Huawei Cloud  स्टोरेज प्राप्त होगी।
 

Huawei Nova 8i specifications

हुवावे नोवा 8आई पोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 11 पर चलता है और इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले शामिल है, जिसके साथ 94.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन क्नाड रियर कैमरा सेटअप के साथ भी आता है, जिसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

Huawei Nova 8i में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो 66W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हुवावे का कहना है कि यह फोन 17 मिनट में 60 प्रतिशत चार्ज और 38 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 2.4 GHz/5 GHz, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »