64MP कैमरा के साथ Huawei Nova 8 SE 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Nova 8 SE 4G की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,600 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन Huawei के ऑनलाइन स्टोर Vmall पर लिस्ट है, हालांकि फोन की शीपिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी।

64MP कैमरा के साथ Huawei Nova 8 SE 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 SE 4G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • हुवावे नोवा 8 एसई 4जी की बैटरी 3,800mAh की है
  • फोन की सेल 10 दिसंबर से होगी शुरू
विज्ञापन
Huawei Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन Huawei Nova 8 SE सीरीज़ का तीसरा फोन है। हालांकि, लाइनअप में शामिल बाकि फोन की तरह हुवावे नोवा 8 एसई 4जी फोन 5जी कनेक्टिविटीके साथ नहीं आता है। यह फोन किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। हुवावे फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।
 

Huawei Nova 8 SE 4G price, availability

Huawei Nova 8 SE 4G की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,600 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन Huawei के ऑनलाइन स्टोर Vmall पर लिस्ट है, हालांकि फोन की शीपिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी। Huawei फोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं डार्क ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, साकुरा स्नो क्लियर स्काई और सिल्वर मून स्टार।
 

Huawei Nova 8 SE 4G specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे नोवा 8 एसई 4जी फोन HarmonyOS 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले फीचर किया गया है। हुवावे नोवा 8 एसई 4जी फोन ऑक्टा-कोर किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली-जी51 जीपीयू और 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 एसई 4जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.9 लेंस वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ f/2.4 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.1 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जीपीएस, ए-जीपीएस, GLONASS, BeiDou, Galileo, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और ग्रेविटी सेंसर मौजूद है। हुवावे नोवा 8 एसई 4जी में 3,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन 7.5mm मोटा और 180 ग्राम भारी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710ए
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसHarmonyOS 2.0
रिज़ॉल्यूशन1070x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »