Huawei Nova 6 5G के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की मिली जानकारी

Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी Huawei फोन को VMall.com पर लिस्ट कर दिया गया है।

Huawei Nova 6 5G के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की मिली जानकारी

Photo Credit: VMall

Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

ख़ास बातें
  • Huawei ने VMall.com पर हुवावे नोवा 6 5जी को लिस्ट किया है
  • Huawei Nova 6 5G एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा
  • हुवावे नोवा 6 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप रहेगा
विज्ञापन
Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी Huawei फोन को कंपनी के ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म VMall.com पर लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Huawei Nova 6 5G फोन के चार कलर वेरिएंट और दो मैमोरी वेरिएंट हैं, एक 8 जीबी/ 12 जीबी तो वहीं दूसरा 8 जीबी/256 जीबी स्टोरेज से लैस। हुवावे नोवा 6 5जी फोन के 6.57 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ उतारे जाने की उम्मीद है।

हाल ही में हुवावे नोवा 6 5जी के गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि आगामी Huawei फोन 1.86 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। हुवावे फोन को एंड्रॉयड 10 (Android 10) के साथ स्पॉट किया गया था। Huawei Nova 6 5G के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का हो सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि हुवावे फोन को VMall.com पर लिस्ट कर दिया गया है।।

ये भी पढ़ें- Oppo A9 2020 आया नए अवतार में, जानें कीमत और खासियत

प्राइमरी कैमरा Sony IMX686 सेंसर से लैस हो सकता है। साथ में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। आगामी हुवावे फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है।

हुवावे नोवा 6 के साथ किरिन 810 प्रोसेसर से लैस Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। हुवावे नोवा 6 एसई स्मार्टफोन भी 4,000 एमएएच बैटरी और 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »