Huawei Nova 5T लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

Huawei Nova 5T की कीमत 1,599 मलेशियाई रिंगिट (करीब 27,200 रुपये) है। यह दाम हुवावे नोवा 5टी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Huawei Nova 5T लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

Huawei Nova 5T लॉन्च, चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5टी एंड्रॉयड 9 पाई पर ईएमयूआई 10 पर चलता है
  • हुवावे नोवा 5टी की बैटरी 3,750 एमएएच की है
  • Huawei Nova 5T में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है
विज्ञापन
Huawei Nova 5T को पेश कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने मलेशिया में आयोजित एक इवेंट में हुवावे नोवा 5टी से पर्दा उठाया। हुवावे नोवा 5टी वास्तव में हुवावे के ही सब-ब्रांड हॉनर द्वारा लॉन्च किए गए हॉनर 20 जैसा ही है। दोनों फोन में मुख्त अंतर रैम का है जो नोवा 5टी में ज़्यादा है। हुवावे नोवा 5टी फुल-एचडी+ स्क्रीन, किनारे पर दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड-कैमरा सेटअप और 3,750 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में सेल्फी-कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन है।
 

हुवावे नोवा 5टी की कीमत

हुवावे नोवा 5टी की कीमत 1,599 मलेशियाई रिंगिट (करीब 27,200 रुपये) है। यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन मिडसमर पर्पल, क्रश ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी इसे अन्य मार्केट में कब तक लाएगी। भारत में हॉनर 20 पहले से बिकता है।
 

Huawei Nova 5T specifications

डुअल सिम हुवावे नोवा 5टी एंड्रॉयड 9 पाई पर ईएमयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.26 इंच का ऑल-व्यू फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर है। साथ में 8 जीबी रैम दिए गए हैं। हुवावे ने पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए हैं।

इस फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। कैमरा एआई इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह 117 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथा सेंसर भी 2 मेगापिक्सल का है, एफ/ 2.4 मैक्रो लैंस के साथ।

फोन के होल पंच में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। हुवावे नोवा 5टी की बैटरी 3,750 एमएएच की है। यह 22.5 वॉट की हुवावे सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »