Huawei Nova 4 के डिस्प्ले में होगा छेद, 17 दिसंबर को उठेगा पर्दा

Samsung के कथित Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को चुनौती देने के मकसद से Huawei मिलते-जुलते डिज़ाइन वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4 में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
  • पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy A8s में भी होगा ऐसा ही डिज़ाइन

Photo Credit: Twitter/ Ben Geskin

Samsung के कथित Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को चुनौती देने के मकसद से Huawei मिलते-जुलते डिज़ाइन वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे Huawei Nova 4 के नाम से बुलाया जाएगा। इस फोन में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में एक छेद होगा। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि Huawei Nova 4 को चीन में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। तारीख बताने के साथ कंपनी ने एक पोस्टर भी साझा किया है जिसमें फोन का आउटलाइन नज़र आ रहा है और फ्रंट पैनल पर कैमरे के लिए एक छेद भी दिख रहा है।

Huawei ने अपने Weibo अकाउंट पर Huawei Nova 4 को 17 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी। स्मार्टफोन को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। कोई डिस्प्ले नॉच भी नहीं रहेगा। फ्रंट कैमरे के लिए स्क्रीन में एक छेद होगा, टॉप में बायीं तरफ। इसी छेद में सेल्फी सेंसर को जगह मिलेगी।
 

बेन गेस्किन द्वारा लीक किए गए कंसेप्ट रेंडर से पता चला था कि इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यह ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश से लैस है। इस फोन में लेटेस्ट किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 9.0 पाई दिए जाने की उम्मीद है।

याद रहे कि Samsung दिसंबर महीने में अपने सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की अब तक की लीक हुई तस्वीरें यही इशारा करती हैं कि इस फोन के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए एक छोटा कट आउट होगा। Samsung ने अपने डेवलपर प्रेस कॉन्फ्रेंस में होल डिजाइन वाले इनफिनिटी ओ टाइप डिस्प्ले को पेश किया था।
Advertisement

Huawei की कोशिश ऐसे ही डिज़ाइन वाला एक स्मार्टफोन लॉन्च करके सैमसंग को चुनौती देने की है। Huawei ने तो इस फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दे दी है। लेकिन Samsung Galaxy A8s हैंडसेट के लॉन्च की तारीख को लेकर चुप्पी है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.