Huawei Nova 3i लॉन्च, चार कैमरों वाला है यह स्मार्टफोन

Huawei Nova 3i स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। इसके साथ कंपनी ने अपने Huawei Nova 3 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा किया है।

Huawei Nova 3i लॉन्च, चार कैमरों वाला है यह स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 3आई में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • हुवावे नोवा 3आई में दो रियर और दो फ्रंट कैमरे हैं
विज्ञापन
Huawei Nova 3i स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। इसके साथ कंपनी ने अपने Huawei Nova 3 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा किया है। याद रहे कि नोवा 3 से कंपनी ने महीने की शुरुआत में ही पर्दा उठाया था। Huawei Nova 3i के अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह किरिन 710 प्रोसेसर, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, डिस्प्ले नॉच और 3340 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 

Huawei Nova 3, Nova 3i कीमत

हुवावे नोवा 3 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। चीन में इस फोन की बिक्री 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 3आई की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। इसी फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में 10 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। फोन ब्लैक, पर्पल और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि फोन का एक और वेरिेएंट है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good performance
  • कमियां
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Nova 3, Nova 3i
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »