Huawei Nova 3i की पहली सेल आज अमेजन पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Huawei Nova 3i आज पहली बार भारत में Amazon पर बेचा जाएगा। फोन की प्री-बुकिंग करने वाले लोगों को कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है।

Huawei Nova 3i की पहली सेल आज अमेजन पर, मिलेंगे ये ऑफर्स
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 3i की प्री-बुकिंग करने वालों को 1000 रुपये की छूट
  • हुवावे नोवा 3आई की कीमत 20,990 रुपये है
  • Huawei Nova 3i हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट से है लैस
विज्ञापन
Huawei Nova 3i आज पहली बार भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर दोपहर 12 बजे से बेचा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने 18 जुलाई को हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने नोवा 3आई को लॉन्च किया था। हुवावे ने पिछले महीने Huawei Nova 3 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा किया था। हुवावे नोवा 3आई की प्री-बुकिंग लॉन्च वाले दिन से ही शुरू हो गई थी। हुवावे नोवा 3आई में 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर सेंसर मौजूद है।
 

Huawei Nova 3i की कीमत और लॉन्च ऑफर

Huawei Nova 3i हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है। फोन की प्री-बुकिंग करने वाले लोगों को कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। अमेजन इंडिया पर एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई, जियो की तरफ से 1200 का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हुवावे नोवा 3आई की कीमत 20,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकेगा।
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good performance
  • कमियां
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Nova 3i, Huawei Nova 3i Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »