Huawei Nova 3 की सेल शुरू, लेकिन सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए...

Huawei Nova 3 ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 23 अगस्त से ओपन सेल में बेचा जाएगा। लेकिन आज एक दिन पहले हुवावे नोवा 3 की एक्सक्लूसिव सेल दोपहर 12 बजे केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए होगी।

Huawei Nova 3 की सेल शुरू, लेकिन सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए...
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 3 की भारत में कीमत 34,999 रुपये
  • ब्लैक और आइरिस पर्पल कलर में मिलेगा हुवावे नोवा 3
  • आज सिर्फ Amazon प्राइम मेंबर ही खरीद पाएंगे Huawei Nova 3
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने घोषणा की थी कि 23 अगस्त से Huawei Nova 3 ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ओपन सेल में बेचा जाएगा। 23 अगस्त दोपहर 1 बजे से ओपन सेल उन लोगों के लिए शुरू होगी जो अमेजन प्राइम मेंबर नहीं है। लेकिन आज एक दिन पहले हुवावे नोवा 3 की एक्सक्लूसिव सेल दोपहर 12 बजे केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए होगी। बता दें कि Huawei Nova 3i अभी भी फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। हुवावे नोवा 3आई ब्लैक और आइरिस पर्पल कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है। Huawei Nova 3 में आपको 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। आइए अब आपको हुवावे नोवा 3 की भारत में कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Huawei Nova 3 की भारत में कीमत और ऑफर

हुवावे नोवा 3 भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ है। Huawei Nova 3 की कीमत 34,999 रुपये है। Amazon Prime मेंबर को पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये और जो प्राइम मेंबर नहीं है उन्हें 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Huawei Nova 3 को बिना ब्याज वाली ईएमआई (12 महीने तक) और स्क्रीन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस के साथ खरीदा जा सकता है। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से भुगतान पर 3,000 का इस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। Reliance Jio ग्राहकों को 1,200 का अतिरिक्त कैशबैक, 3,300 रुपये का पार्टनर वाउचर और 100 जीबी डेटा मिलेगा। 50 स्मार्टफोन बेचने पर एक लकी ड्रॉ होगा, जिसमें जीतने वाले ग्राहक को 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
 

Huawei Nova 3 के स्पेसिफिकेशन

< डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यह वेरिएंट 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • कमियां
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »