Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Honor Power 2 के समान दिख रहा है। इसमें ग्लॉसी डुअल-शेड रियर पैनल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 20:26 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी मिल सकती है

पिछले महीने Huawei Nova 16 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: Huawei

चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने Huawei Nova 16 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Huawei Nova 16 SE को जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra शामिल हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। एक अन्य टिप्सटर ने Huawei Nova 16 SE की कथित इमेज को लीक किया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Honor Power 2 के समान दिख रहा है। इसमें ग्लॉसी डुअल-शेड रियर पैनल है। Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। पिछले महीने पेश किए गए Huawei Nova 16 में 6.68 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले (1,280 x 2800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Kirin  9010S चिपसेट है। 

Huawei Nova 16 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.9 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.6 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के साथ कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को इसके साथ पेश करने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष Huawei Mate 80 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने से Huawei को Xiaomi 18 सीरीज और iQOO 16 के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.