Huawei ने Huawei Nova 14 Ultra, Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro को लॉन्च कर दिया है। Huawei Nova 14 Ultra में 6.81 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272x2,860 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं Huawei Nova 14 Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, Huawei Nova 14 में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
यह पिछले वर्ष पेश की गई Nova 13 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Nova 14 और Nova 14 Pro और नया Nova 14 Ultra शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी के HarmonyOS का नया वर्जन दिया जाएगा। Huawei की Nova 14 सीरीज को 19 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में HarmonyOS का नया वर्जन होगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Nova 14 Ultra को गोल्डन कलर में दिखाया गया है।