Huawei Nova 7 और Huawei Nova 7 Pro जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Huawei Nova 7 और Huawei Nova 7 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है Nova 7 SE

Huawei Nova 7 और Huawei Nova 7 Pro जल्द हो सकते हैं लॉन्च

अप्रैल में लॉन्च हो सकती है Huawei Nova 7 सीरीज़ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 Pro हो सकता है किरिन 990 5जी प्रोसेसर से लैस
  • P40 सीरीज़ के बाद लॉन्च हो सकती है Huawei Nova 7 सीरीज़
  • इस सीरीज़ का सबसे फोन होगा Huawei Nova 7 SE
विज्ञापन
आगामी Huawei Nova 7 सीरीज़ के फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर कथित तौर पर लिस्ट किए गए हैं। JER-AN10 और JEF-AN00 मॉडल नंबर वाले Huawei स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह इशारा है कि फोन लॉन्च से दूर नहीं है। लिस्ट किए गए दोनों फोन के बारे में माना जा रहा है कि ये Huawei Nova 7 Pro और Huawei Nova 7 हैं। 3सी सर्टिफिकेशन पेज़ के अनुसार, हुवावे के ये अगामी फोन 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, हुवावे की इस सीरीज़ का एक और फोन Huawei Nova 7 SE होगा जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

3C लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी चीनी साइट MyDrivers द्वारा दी गई। दावा किया गया है कि Huawei Nova 7 को मॉडल नंबर JEF-AN00 के साथ और प्रीमियम Huawei Nova 7 Pro को मॉडल नंबर JEF-AN10 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि यह फोन 5जी सपोर्ट और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 3सी सर्टिफिकेशन से और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हुवावे नोवा 7 और हुवावे नोवा 7 प्रो का इंटरनल कोडनेम जेनिफर और जेनिफर आर रखा गया है।

हुवावे नोवा 7 सीरीज़ इस साल अप्रैल में लॉन्च हो सकती है, 26 मार्च को पी40 सीरीज़ के लॉन्च होने के बाद। Huawei Nova 7 SE इसका सबसे सस्ता वेरिएंट होगा। इस फोन में 6.5 इंच का होल-पंच डिस्प्ले होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे नोवा 7 एसई में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा, मिड-रेंज किरिन 5जी चिपसेट और 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के किनारे पर जगह मिलेगी। हुवावे नोवा 7 में भी 5जी चिप होने की बात कही गई है, खबर तो यह भी थी कि इसमें इसमें किरिन 820 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।

MyDrivers की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम नोवा 7 प्रो किरिन 990 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। खबर है कि इस फोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग 42,300 रुपये) होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »