हुवावे मेट 9 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा

हुवावे मेट 9 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा
ख़ास बातें
  • हुवावे मेट 9 लाइट एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है
  • इस फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • यह फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
विज्ञापन
हुवावे ने हाल ही में अपनी मेट 9 सीरीज में तीन हैंडसेट लॉन्च किए थे। हुवावे मेट 9 और मेट 9 पोर्शा डिज़ाइन लॉन्च करने के बाद कंपनी ने मेट 9 प्रो स्मार्टफोन पेश किया। अब हुवावे ने चुपचाप मेट 9 लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हुवावे मेट 9 लाइट स्मार्टफोन को किसी इवेंट में लॉन्च ना कर अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। यह फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा।

मेट 9 लाइट में नाम के मुताबिक ही मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इस फोन में 5.5 फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में हुवावे का ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर है। यह फोन अलग-अलग बाजार में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन फुल मेटल बॉडी का बना है।

दूसरे मेट 9 स्मार्टफोन की तरह मेट 9 लाइट मे भी डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

मेट 9 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे का ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3340 एमएएच की बैटरी। मेट 9 लाइट का डाइमेंशन 150.9 x 76.2 x 8.2 मिलीमीटर और वज़न 162 ग्राम है।  

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में हॉल इफेक्ट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास, एक्सेरोमीटर और फोन स्टेटस इंडिकेटर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »