Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 22:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: Huawei

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition का प्राइस

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 8,499 (लगभग 1,15,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 9,499 (लगभग 1,28,600 रुपये) का है। चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। 

Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,320 x 2,848 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 8,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition में गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए टर्बोफैन है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Huawei की HyperSpace Memory टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे उपलब्ध मेमोरी को वर्चुअल तरीके से 20 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou, Glonass और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, ग्रेविटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर दिए गए हैं। Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition की 6,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 80 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.