Huawei Mate 20X गेमिंग स्मार्टफोन से 16 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20, Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। हुवावे मेट 20 और मेट 20 प्रो के साथ Huawei Mate 20X को भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 12:49 IST
ख़ास बातें
  • मेट 20, मेट 20 प्रो के साथ लॉन्च होगा Huawei Mate 20X
  • Huawei Mate 20 सीरीज में हो सकता है किरिन 980 चिपसेट
  • एंटूटू बेंचमार्क में Huawei Mate 20 ने किया सबसे ज्यादा स्कोर
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20, Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले हुवावे मेट 20, मेट 20 प्रो की कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में Mate 20 के बेंचमार्क में दावा किया गया है कि यह सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला एंड्रॉयड फोन है। हुवावे ने इस बात को कंफर्म किया है कि मेट 20 और मेट 20 प्रो के साथ Huawei Mate 20X को भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि हुवावे मेट 20 एक्स गेमिंग स्मार्टफोन होगा। लंबी बैटरी लाइफ के अलावा यह हैंडसेट पावरफुल हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा।

Huawei Mate 20 ने एंटूटू बेंचमार्क में 313,561 स्कोर किया है। इसमें सीपीयू ने 1,15,296, जीपीयू ने 1,12,516, यूएक्स का 69,456 और एमईएम का स्कोर 16,293 रहा है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह स्कोर सबसे बेस्ट है और इसकी वजह है फोन में मौजूद किरिन 980 चिपसेट। किरिन 980 चिपसेट को इस साल बर्लिन में आयोजित IFA 2018 के दौरान पेश किया गया था।
 

Photo Credit: Twitter/ Huawei Mobiles


कंपनी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी स्मार्टफोन हीट नहीं बल्कि कूल रहेगा। कंपनी ने फिलहाल फोन के अन्य फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है। किरिन 980 चिपसेट के अलावा हुवावे मेट 20 में 6.43 इंच (1080x2244 पिक्सल)  फुल एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। यह हैंडसेट 4 जीबी/ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। फोन में जान फूंकने के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, प्राइमरी सेंसर 40 मेगापिक्सल का होगा। Mate 20 की शुरुआती कीमत 750 यूरो (लगभग 63,700 रुपये), Mate 20 Pro की शुरुआती कीमत 850 यूरो (लगभग 72,200 रुपये) हो सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.