Huawei Mate 20 X 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

हुवावे मेट 20 एक्स के 5जी वेरिएंट Huawei Mate 20 X 5G को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 17 मई 2019 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 20 X 5G में किरिन 980 प्रोसेसर है
  • हुवावे मेट 20 एक्स 5जी में है तीन रियर कैमरे
  • 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है Huawei Mate 20 X 5G

Huawei Mate 20 X 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

हुवावे मेट 20 एक्स के 5जी वेरिएंट Huawei Mate 20 X 5G को लॉन्च कर दिया गया है। पिछले महीने सामने आए फोन के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और रिटेल पैकेजिंग के बाद हुवावे ने अब Huawei Mate 20 X 5G को उतार दिया है। साथ ही यूनाइटेड किंगडम में हुवावे मेट 20 एक्स 5जी वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी मिल गई है। Huawei Mate 20 X 5G स्मार्टफोन Huawei Mate 20 X के समान है। हुवावे मेट 20 एक्स की तुलना में इसके 5जी वेरिएंट में कम क्षमता वाली बैटरी के साथ 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
 

Huawei Mate 20 X 5G की कीमत और उपलब्धता

यूनाइटेड किंगडम में हुवावे मेट 20 एक्स 5जी की कीमत 999 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड ( लगभग 89,500 रुपये) है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन जून से मिलने लगेगा और इसे प्रमुख ऑपरेटर्स जैसे कि Vodafone, Three,
EE और O2 से उपलब्ध होगा। Three और O2 इस बात को कंफर्म कर चुके हैं कि गर्मियों में वह 5 जी तकनीक से लैस Huawei फोन को पेश करेंगे।

इसके अलावा Huawei Mate 20 X 5G को यूनाइटेड किंगडम में SKY, MPD और A1 रिटेल पार्टनर से भी खरीदा जा सकेगा। भारत सहित अन्य बाजारों में हुवावे मेट 20 एक्स 5जी वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। हुवावे यूनाइटेड किंगडम में Huawei Mate X को भी लाएगी लेकिन फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता की कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Huawei Mate 20 X 5G स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 एक्स 5 जी और स्टैंडर्ड हुवावे मेट 20 एक्स के बीच मुख्य अंतर 5 जी सपोर्ट का है। Huawei Mate 20 X 5G में बैलॉन्ग 5000 मॉडम का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे मेट 20 एक्स में 5,000 एमएएच की बैटरी थी जो 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है वहीं इसके 5जी वेरिएंट में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 40 वाट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

हुवावे मेट 20 एक्स 5जी के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 7.2 इंच (1080 x 2244 पिक्सल) का फुल एचडी+ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, 40 मेगापिक्सल का (वाइड-एंगल लेंस) प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.