Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro लॉन्च, जानें इनकी सारी खूबियां

चीनी कंपनी हुवावे ने मंगलवार को अपनी मेट सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro लॉन्च किए।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 11:37 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरोें से लैस हैं Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro
  • Huawei Mate 20 Pro में है इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेंगे
चीनी कंपनी हुवावे ने मंगलवार को अपनी मेट सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro लॉन्च किए। कंपनी ने लंदन में आयोजित एक इवेंट में इन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। Huawei के प्रीमियम स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 40 वॉट हुवावे सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें से हुवावे मेट 20 प्रो ज़्यादा महंगा है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा है। दोनों ही स्मार्टफोन ग्रीन, मिडनाइट ब्लू, पिंक गोल्ड, ट्वाइलाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे। आइए आपको Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Huawei Mate 20, Mate 20 Pro की कीमत

हुवावे मेट 20 के 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (लगभग 67,800 रुपये), 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज की कीमत 849 यूरो (लगभग 72,100 रुपये) है। Huawei Mate 20 Pro का 6 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट 1049 यूरो (लगभग 89,100 रुपये) में बेचा जाएगा। दोनों स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध हैं। भारत में मेट 20 और मेट 20 प्रो की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।
Advertisement
 

Huawei Mate 20 स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आरजीबीडब्ल्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह डुअल एआई प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 40 वॉट हुवावे सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

अब बात Huawei Mate 20 के लाइका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है, एफ/1.8 अपर्चर के साथ। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। तीनों ही कैमरे एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

Mate 20 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हुवावे मेट 20 सीरीज़ का एक मात्र फोन है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।
Advertisement
 

हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। ये सेंसर एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का आरजीबी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।

इस फोन की बैटरी 4200 एमएएच की है। यह 40 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • Bad
  • Inconsistent fingerprint recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.