हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर लीक
विज्ञापन
हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिशन एक बार फिर लीक हुए हैं। इस बार जानकारी बेंचमार्क टेस्ट रिज़ल्ट के जरिए सार्वजनिक हुई है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, हुवावे एंगलर (नेक्सस) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोससर होगा।

लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डिवाइस में 3जीबी का रैम और 1.55 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड वाला चिपसेट होगा। गौर करने वाली बात है कि बेंचमार्क लिस्टिंग के जरिए लीक हुए स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट से पूरी तरह से मेल खाते हैं।

डिवाइस ने अन्य स्पेसिफिकेशन में 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 5.7 इंच का डिस्प्ले हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट स्पीकर मौजूद होने की भी जानकारी दी गई है। कई पुरानी रिपोर्ट में नेक्सस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होने का दावा किया गया था।

आपको बता दें कि हुवावे द्वारा बनाए जा रहे नेक्सस स्मार्टफोन में भी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होने के दावे किए जा चुके हैं। वैसे, इन डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए सपोर्ट मौजूद होना कोई चौकाने वाली बात नहीं है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और गूगल ने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में ही घोषणा की थी कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम इस यूएसबी स्पेसिफिकेशन को सपोर्ट करेगा।

पिछले महीने इंटरनेट पर हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन की तस्वीर भी सामने आई थी। लीक हुई तस्वीर के जरिए डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल के बारे में पता चला।

आपको बता दें कि हुवावे और एलजी द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन को 29 सिंतबर को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग अक्टूबर में शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  2. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  3. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  6. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  8. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  10. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »