हॉनर 7सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चीनी मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन हॉनर 7सी लॉन्च किया है। हैंडसेट में एचडी+ डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है।

हॉनर 7सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में एचडी+ डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चीनी मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन हॉनर 7सी लॉन्च किया है। हैंडसेट में एचडी+ डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसके अलावा यूज़र फेस अनलॉक फीचर का भी मज़ा ले पाएंगे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। इसके अलावा हॉनर 7सी के फ्रंट और रियर कैमरे से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे। चीनी मार्केट में इसकी बिक्री मंगलवार, 13 मार्च से शुरू होगी। फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि हॉनर 7सी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Huawei Honor 7C की कीमत

चीनी मार्केट में हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,400 रुपये) है। फोन को रेड, ब्लैक, गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

हॉनर 7सी के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »