हुवावे के दो नए स्मार्टफोन हो सकते हैं गुरुवार को लॉन्च

हुवावे के दो नए स्मार्टफोन हो सकते हैं गुरुवार को लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे के डिवाइस डिविज़न के सीईओ रिचर्ड यू ने आईएफए 2016 ट्रेड शो से ठीक पहले कंपनी द्वारा दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने का खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी ने अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि लॉन्च होने वाले हैंडसेट मेट एस2 और मेट 9 नहीं हैं, जैसा कि कई पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर जारी किए गए टीज़र से हैंडसेट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन यह जरूर पता लगा है कि इनमें से एक में वर्गाकार कैमरा पैनल होगा। वहीं, दूसरे में गोलाकार रियर कैमरा सेटअप होगा।

सोमवार को नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया था कि कंपनी अपनी नोवा सीरीज के दो हैंडसेट उतारेगी। इन्हें नोवा और नोवा प्लस के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ मीडियापैड एम3 टैबलेट को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

जानकारी मिली है कि नोवा सीरीज को महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कंपनी के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि आईएफए ट्रेड शो से पहले हुवावे की मेट सीरीज के स्मार्टफोन को नहीं लॉन्च किया जाएगा। साथ में यह भी बताया कि यह नई सीरीज के स्मार्टफोन होंगे। यह जानकारी एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेट सीरीज के नए स्मार्टफोन दो महीने बाद लॉन्च किए जाएंगे। इस दौरान एंड्रॉयड आधारित नए इमोशन यूआई को भी पेश किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »