Huawei के फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से 24 फरवरी को उठेगा पर्दा

Huawei ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी का 5जी फोल्डेबल फोन आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 फरवरी 2019 10:20 IST
ख़ास बातें
  • किरिन 980 चिपसेट से लैस हो सकता है Huawei का फोल्डेबल 5G फोन
  • स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • 24 फरवरी 2019 को लॉन्च होगा Huawei का फोल्डेबल 5G फोन

Huawei के फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से 24 फरवरी को उठेगा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसके बाद घोषणा की गई थी कि हुवावे अपने फोल्डेबल फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में लॉन्च करेगी। हाल ही में Huawei ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी का 5जी फोल्डेबल फोन आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।   

Huawei ने ट्विटर पर मीडिया इनवाइट को साझा किया है। मीडिया इनवाइट से इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी 24 फरवरी 2019 को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान दोपहर 2 बजे CET (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) हैंडसेट को लॉन्च करेगी। बता दें कि, हुवावे इवेंट से चार दिन पहले Samsung अपने Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन करने वाली है।
Advertisement
 

मीडिया इनवाइट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की रूपरेखा को दर्शाया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस दिन इवेंट के दौरान अपने पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठाएगी। Huawei के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। याद करा दें कि, सैमसंग 20 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Huawei के 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि शुरुआती फेज़ में Huawei केवल 24,000 से 30,000 ही डिवाइस बनाएगी। लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि कंपनी आखिर इन्हें किन मार्केट में उतारेगी। इस साल Huawei, Samsung, LG और Xiaomi जैसी हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.