Huawei के फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से 24 फरवरी को उठेगा पर्दा

Huawei ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी का 5जी फोल्डेबल फोन आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।

Huawei के फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से 24 फरवरी को उठेगा पर्दा

Huawei के फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से 24 फरवरी को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • किरिन 980 चिपसेट से लैस हो सकता है Huawei का फोल्डेबल 5G फोन
  • स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • 24 फरवरी 2019 को लॉन्च होगा Huawei का फोल्डेबल 5G फोन
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसके बाद घोषणा की गई थी कि हुवावे अपने फोल्डेबल फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में लॉन्च करेगी। हाल ही में Huawei ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी का 5जी फोल्डेबल फोन आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।   

Huawei ने ट्विटर पर मीडिया इनवाइट को साझा किया है। मीडिया इनवाइट से इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी 24 फरवरी 2019 को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान दोपहर 2 बजे CET (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) हैंडसेट को लॉन्च करेगी। बता दें कि, हुवावे इवेंट से चार दिन पहले Samsung अपने Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन करने वाली है।
 
Huawei

मीडिया इनवाइट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की रूपरेखा को दर्शाया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस दिन इवेंट के दौरान अपने पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठाएगी। Huawei के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। याद करा दें कि, सैमसंग 20 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Huawei के 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि शुरुआती फेज़ में Huawei केवल 24,000 से 30,000 ही डिवाइस बनाएगी। लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि कंपनी आखिर इन्हें किन मार्केट में उतारेगी। इस साल Huawei, Samsung, LG और Xiaomi जैसी हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  2. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  7. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  8. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  9. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  10. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »