Huawei की ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 10 इंच की हो सकती है स्क्रीन

यह दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, इसकी बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने की कम संभावना है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • यह Apple के iPad जैसे टैबलेट्स को टक्कर दे सकता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है
  • इस वर्ष फरवरी में Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया था

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei जल्द ही ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Apple के iPad जैसे टैबलेट्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Fixed Focus Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Huawei की इस वर्ष के अंत तक ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की योजना है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, इसकी बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने की कम संभावना है। यह स्मार्टफोन महंगा हो सकता है। इस टिप्सटर का कहना है कि इस डिवाइस के साथ कंपनी टेक्नोलॉजी में अपनी प्रगति को प्रदर्शित कर सकती है। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि Huawei का ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन 10 इंच के डिस्प्ले के साथ हो सकता है। इसमें डुअल-हिंज दिया जा सकता है, जिससे तीन अलग स्क्रीन सेक्शंस मिलेंगे। इनमें से एक सेक्शन दोनों साइड पर अंदर की ओर फोल्ड हो सकता है। इसमें क्रीज कंट्रोल भी बेहतर होने की संभावना है। 

इस वर्ष फरवरी में Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया था। यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं। Pocket 2 में प्रोसेसर के तौर पर  Kirin 9000s दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इसे 16 GB तक RAM और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 86,400 रुपये), 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 92,200 रुपये) और 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 10,999 (लगभग 1,26,800 रुपये) का है। कंपनी ने इसका एक आर्ट वर्जन भी पेश किया है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज है। 

Huawei Pocket 2 का इनर डिस्प्ले 6.94 इंच का है। इसका रिजॉल्यूशन 2,690 x 1,136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। इसके साथ 300 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 2,200 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल और 21:9 की आस्पेक्ट रेशो और 1,440 Hz का  PWM डिमिंग रेट है। इसकी बाहरी स्क्रीन में 1.15 इंच OLED पैनल और 360 x 360 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.94 इंच

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2690x1136 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  2. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  2. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  4. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  7. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  8. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
  10. अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.