HTC U11 Life को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

यू11 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बाद, एचटीसी यू11 लाइफ को भी अब एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचटीसी ने इसी साल अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन यू11 लाइफ लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन में एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2017 13:58 IST
यू11 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बाद, एचटीसी यू11 लाइफ को भी अब एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचटीसी ने इसी साल अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन यू11 लाइफ लॉन्च किया था। लॉन्च के समय HTC U11 Life में एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया था।

एचटीसी प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट मो वर्सी ने गुरुवार को यू11 लाइफ के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट रिलीज़ का ऐलान किया। वर्सी  ने एक ट्वीट में पुष्टि कर दी कि अभी यू11 लाइफ स्मार्टफोन के अनलॉक वर्ज़न के लिए अपडेट जारी किया जा रहा है। ट्वीट में कहा, ''एचटीसी यू11 लाइफ अनलॉक्सड ग्राहक! आपके पास ओरियो है! आज से डाउनलोड के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड उपलब्ध होगा।''
Advertisement

अगर आपके पास एचटीसी यू11 लाइफ का अनलॉक वेरिएंटट है, तो आप फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जांच सकते हैं। इसके लिए आपको Settings > About phone > System updates में जाना होगा। आने वाले हफ्तों में इस अपडेट को कैरियर-लॉक्ड यू11 लाइफ डिवाइस के लिए भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एचटीसी ने अभी किसी तरह की सटीक जानकारी इस बारे में नहीं दी है।

पिछले महीने फ्लैगशिप एचटीसी यू11 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था। इस अपडेट को सबसे पहले ताइवान में मुख्य ओरियो फ़ीचर के साथ जारी किया गया था। इनमें तेज बूट टाइम, नोटिफिकेशन डॉट, ऑटो फिल और स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, रीडिज़ाइन सेटिंग और पिक्चर-इन-पिक्चर समेत कई दूसरे मोड मौज़ूद थे। इन सभी फ़ीचर को नए एंड्रॉयड वर्ज़न के जरिए यू11 लाइफ पर भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

एचटीसी यू11 लाइफ में एक 5.2 इंच फुल एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है। यू11 लाइफ को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 लाइफ में एक 16 मेगापिक्सल पीडीएएफ कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। आगे की तरफ़, फोन में एक 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। एचटीसी यू11 लाइफ में भी एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन ईयरफोन के साथ एचटीसी यूसोनिक मिलेगा। फोन में क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 2600 एमएएच की बैटरी होगी। एचटीसी यू11 लाइफ आईपी67 रेटिंग है और आगे की तरफ़ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 149x72.9x8.1 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.