एचटीसी यू अल्ट्रा आज होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 10:45 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जनवरी में हुआ था लॉन्च
  • इस नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है नया सेंस कंपेनियन
  • यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की एक और ख़ासियत है डुअल डिस्प्ले
एचटीसी मंगलवार को भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू अल्ट्रा को लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में शाम में साढ़े तीन बजे एक इवेंट आयोजित करेगी। एचटीसी इंडिया ने जानकारी दी है कि इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

याद रहे कि एचटीसी यू अल्ट्रा को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इसके साथ एचटीसी यू प्ले को भी मार्केट में उतारा गया। हालांकि, यू प्ले को अभी भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

लॉन्च के वक्त कंपनी ने एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अभी पिछले हफ्ते ही स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ थर्ड पार्टी रिटेलर के पास भी उपलब्ध कराया गया था। एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत 649 ग्रेटब्रिटेनपाउंड (करीब 54,000 रुपये) है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

इस नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है नया सेंस कंपेनियन। यह एक एआई आधारित सिस्टम है जो यूज़र के हर रोज के कामकाज के हिसाब से सुझाव देता है। इस स्मार्टफोन की दूसरी ख़ूबियों में एचटीसी यूसोनिक इयरफोन शामिल हैं जो एक सोनर जैसे पल्स की मदद से यूज़र के कान के अंदर के आकार का विश्लेषण करता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी की सेंस यूआई होगी। यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की एक और ख़ासियत है डुअल डिस्प्ले।
Advertisement

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एचटीसी यू अल्ट्रा में 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जो  (1440x2560 पिक्सल) क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। जबकि 2 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले 1040x160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रापिक्सल मोड के साथ) का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.