HTC U Ultra पर धनतेरस ऑफर, मिल रही है 22,991 रुपये की छूट

एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा। ताइवान की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने मंगलवार यानी धनतेरस के मौके पर हैंडसेट को बेहद ही सस्ते में बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 12:50 IST
ख़ास बातें
  • धनतेरस के मौके पर हैंडसेट को बेहद ही सस्ते में बेचने का फैसला
  • 52,990 रुपये वाला यह स्मार्टफोन 29,999 रुपये में मिलेगा
  • यह जानकारी एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई
एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा। ताइवान की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने मंगलवार यानी धनतेरस के मौके पर हैंडसेट को बेहद ही सस्ते में बेचने का फैसला किया है। 52,990 रुपये वाला यह स्मार्टफोन मंगलवार को एचटीसी की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर 29,999 रुपये में मिल जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर सिर्फ धनतेरस के लिए है। यह जानकारी एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई।

याद रहे कि एचटीसी यू अल्ट्रा को फरवरी महीने में 59,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह। एक महीने के बाद ही कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में कटौती का फैसला किया। इसके बाद से एचटीसी यू अल्ट्रा को 52,990 रुपये में बेचा जाने लगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है।

यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.