HTC अगले सप्ताह लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन,  U24 सीरीज होने की संभावना

यह HTC U24 या U24 Pro हो सकता है। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए HTC U23 और HTC U23 Pro की जगह ले सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2024 17:44 IST
ख़ास बातें
  • यह HTC U24 या U24 Pro हो सकता है
  • HTC U24 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,095 प्वाइंट मिले हैं

इस स्मार्टफोन को ताइवान में पेश किया जाएगा

ताइवान की स्मार्टफोन मेकर HTC अगले सप्ताह U सीरीज में नया स्मार्टफोन ला सकती है। यह HTC U24 या U24 Pro हो सकता है। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए HTC U23 और HTC U23 Pro की जगह ले सकते हैं। HTC U24 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया जा सकता है। 

HTC ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 12 जून को ताइवान में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके पोस्टर में इस स्मार्टफोन को साइड से दिखाया गया है और इसके साथ 'जल्द आ रहा है' लिखा है। हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि यह कौन सा स्मार्टफोन होगा। ऐसी अटकल है कि यह HTC U24 या U24 Pro प्रो हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench और Bluetooth SIG पर HTC U24 Pro को मॉडल नंबर 2QDA100 के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 होने का संकेत मिला था। इसे 12 GB के RAM के साथ दिखाया गया था। 

इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,095 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,006 प्वाइंट का स्कोर मिला है। HTC U24 और U24 Pro में HTC U23 और U23 Pro की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ OLED डिस्प्ले को बरकरार रखा जा सकता है। HTC U23 और HTC U23 Pro में फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। HTC U23 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ है। HTC U24 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें 4,600 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में HTC की बिक्री बढ़ी है। इसकी कुछ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.