एचटीसी बना रही है नेक्सस स्मार्टफोन, इसमें 4 जीबी रैम होने का दावा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 जून 2016 14:04 IST
खबर है कि एचटीसी इस साल गूगल के साथ दो नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एचटीसी के साथ नेक्सस डिवाइस के लिए तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। अप्रैल में एक लीक में पता चला था कि एचटीसी एम1 और एस1 कोडनेम वाले दो नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। अब, एक नई लीक में एचटीसी के इन कथित नेक्सस डिवाइस के बारे में पता चला है।

एंड्रॉयड पुलिस ने कथित एचटीसी 'सेलफिश' नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी पोस्ट की है। इस रिपोर्ट के दावे के अनुसार, इसमें 440 पीपीआई के साथ 5 इंच डिस्प्ले, क्वाड-कोर 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2700 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की तरफ स्पीकर के साथ रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 4.2 कनेक्टिविटी और हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

इस रिपोर्ट का अनुमान है कि इस साल पेश होने वाले नेक्सस डिवाइस के बेस वेरिएंट को 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

लेकिन, एचटीसी नेक्सस डिवाइस के बारे में ये जानकारी सिर्फ लीक पर आधारित है, इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। अभी तक एचटीसी या गूगल ने नए नेक्सस डिवाइस के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।
Advertisement

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एचटीसी नए नेक्सस स्मार्टफोन में 3डी टच की तरह डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा, नए नेक्सस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड एन पर चलने की उम्मीद है जो बिना प्रेशर-सेंसेटिव डिस्प्ले के किसी काम का नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.