• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी ने अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बारे में दी जानकारी

एचटीसी ने अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बारे में दी जानकारी

एचटीसी ने अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बारे में दी जानकारी
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने 15 दिन में नेक्सस डिवाइस में एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया था
  • कंपनी ने अब चौथी तिमाही में अपडेट देने का फैसला किया है
  • एचटीसी 10, वन एम9 और वन ए9 में अपडेट मिलेगी
विज्ञापन
इस साल एचटीसी ने जब वन ए9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था तब इस फोन में हर साल एंड्रॉयड के फाइनल बिल्ड जारी होने के 15 दिन के अंदर अपडेट जारी करने का वादा किया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने एक ट्वीट कर ऐसी किसी योजना के ना होने की पुष्टि की। गूगल ने इसी हफ्ते एंड्रॉयड 7.0 नूगा का फाइनल बिल्ड जारी किया। और एचटीसी ने भी अपने एचटीसी 10, एचटीसी वन एम9 और एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन में अपडेट की घोषणा कर दी।

एचटीसी 10 पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें चौथी तिमाही में कभी भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा (इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन होगी)। एचटीसी वन एम9 और एचटीसी वन ए9 में इसके बाद अपडेट मिलेगा। यह एचटीसी द्वारा मार्च में किए गए वादे के उलट है। वन ए9 के लॉन्च के बाद एचटीसी ने दावा किया था कि स्मार्टफोन के अनलॉक्ड वेरिएंट में एंड्रॉयड अपडेट रिलीज होने के 15 दिन के अंदर अपडेट मिलेगा। गूगल नेक्सस डिवाइस में एंड्रॉयड अपडेट सबसे पहले मिलती हैं।

हालांकि, अब यह बात साफ हो चुकी है कि कंपनी 15 दिन के अंदर अपने डिवाइस में अपडेट देने के वादे पर खरी नहीं उतरी है। एचटीसी फिलहाल एचटीसी 10 स्मार्टफोन को 100 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) की छूट के साथ अमेरिका में बेच रही है। इसके अलावा कंपनी ने सीमित संख्या में इस स्मार्टफोन के दो और कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। स्मार्टफोन पर मिल रहा डिस्काउंट इस महीने के अंत तक लागू रहेगा।

गूगल ने पुष्टि की है कि आने वाला एलडजी वी20 स्मार्टफोन पहला फोन होगा जो एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन 6 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च किया जाना है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप और डुअल स्क्रीन होने की जानकारी सामने आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC 10, HTC One M9, HTC One M8, HTC, Mobiles, Android, Android Nougat, Nougat
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »