एचटीसी वन एक्स9 की तस्वीर और वीडियो लॉन्च से पहले लीक

एचटीसी वन एक्स9 की तस्वीर और वीडियो लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
एचटीसी के अघोषित हैंडसेट वन एक्स9 की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें लीक हुई हैं। तस्वीरों में हैंडसेट के पूरे प्रोफाइल को देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को चीन की एक पब्लिकेशन द्वारा जारी किया गया है। वहीं, एक ब्लॉग में इस हैंडसेट का विस्तृत रिव्यू जारी कर दिया गया है। इसमें हैंडसेट के वीडियो और नई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। लीक होती जानकारियों को देखते हुए हम ताइवान की इस कंपनी द्वारा वन एक्स9 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में एक नए डिवाइस का टीज़र जारी किया था जो वन एक्स9 हो सकता है।

नई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि वन एक्स9 एल्यूमीनियम यूनीबॉडी डिजाइन के साथ आएगा, बहुत हद तक एचटीसी वन ए9 जैसा। हैंडसेट में एचटीसी के बूम साउंड डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर होने की संभावना है। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि एचटीसी वन एक्स9 में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन होंगे। गौरतलब है कि वन ए9 में ऑन-स्क्रीन बटन का इस्तेमाल किया गया था।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। एचटीसी वन एक्स9 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 3000 एमएएच की बैटरी, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 2 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर,13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और अल्ट्रा पिक्सल फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है।

नवंबर में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एचटीसी वन एक्स9 को 2016 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »