आईफोन जैसा दिखने वाला एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन 29,990 रुपये में मिलेगा

आईफोन जैसा दिखने वाला एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन 29,990 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
एचटीसी ने मंगलवार को भारत में एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इसे पहले नवंबर महीने में पेश किया गया था। हैंडसेट की कीमत 29,990 रुपये होगी और यह 15 दिसंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो जाएंगे और यह सोमवार तक चलेंगे।  

(पढ़ें: एचटीसी वन ए9 की पहली झलक)

इस दौरान एचटीसी ने डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन को भी पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड एचटीसी सेंस यूआई पर चलने वाला एचटीसी वन ए9 गूगल के लेटेस्ट मार्शमैलो ओएस पर चलने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में वन ए9 का 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट बेचा जाएगा।  फिलहाल, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारत में नहीं लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने ये भी कहा कि यह आखिरी फैसला नहीं है।

एचटीसी के नए वन ए9 स्मार्टफोन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें एंड्रॉयड का अपडेट मिलने की गारंटी दी गई है। इसकी घोषणा एचटीसी वन ए9 के ग्लोबल लॉन्च के दौरान ही की गई थी।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो एचटीसी वन ए9 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर और 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मॉड्यूल होंगे। इस स्मार्टफोन में माइक्राएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।

इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन का मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी। स्मार्टफोन 2150 एमएएच की बैटरी से लैस है।

याद रहे कि एचटीसी वन ए9 अपने डिजाइन को लेकर सुर्खियों में रहा है। दावा किया जाता है कि यह दिखने में आईफोन 6 जैसा है। हालांकि, डिजाइन नकल करने के आरोप पर ताइवान की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने दावा किया था कि ऐप्पल ने ही उसके डिजाइन की नकल उतारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »