एचटीसी का दावा, ऐप्पल ने चुराया उसका डिज़ाइन

एचटीसी का दावा, ऐप्पल ने चुराया उसका डिज़ाइन
विज्ञापन
एचटीसी ने इस हफ्ते ही अपना स्मार्टफोन वन ए9 मार्केट में उतारा है। इस हैंडसेट को कई मीडिया रिपोर्ट में 'आईफोन जैसा दिखने वाला' स्मार्टफोन बताया गया। अब ताइवान की कंपनी ने अपना बचाव करते हुए दावा किया है कि एचटीसी ने नहीं, बल्कि ऐप्पल ने ही उसके डिज़ाइन नकल की है। एचटीसी नॉर्थ-एशिया के प्रेसिडेंट जैक टॉन्ग ने दावा किया है कि एचटीसी पहली कंपनी थी जिसने मेटल बॉडी वाला फोन डेवलप किया और इसमें एंटेना बैंड रियर पैनल पर बने थे। ऐप्पल ने बाद में इस डिज़ाइन की नकल उतार ली।

वह एचटीसी के वन सीरीज के पहले हैंडसेट वन या वन एम7 की बात कर रहे थे जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। इसमें एंटेना का डिज़ाइन पिछले हिस्से में है। एचटीसी नॉर्थ-एशिया के प्रेसिडेंट ने कहा, "ए9 हमारा अब तक का सबसे पतला और हल्का मेटल बॉडी वाला फोन है। डिज़ाइन में बदलाव समय के साथ आया है। हम किसी की नकल नहीं कर रहे" उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी अपने हैंडसेट के डिज़ाइन पर लगातार काम कर रही है।

गौरतलब है कि एचटीसी वन ए9 का लेटेस्ट हैंडसेट पहला डिवाइस नहीं है जिसपर आईफोन के डिज़ाइन की नकल का आरोप लगा है। कई और कंपनियों पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। सैमसंग और ऐप्पल की कानूनी लड़ाई को कौन भूल सकता है। वैसे, यह कह पाना बेहद ही मुश्किल है कि किसने किसके डिज़ाइन की नकल की। लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।
apple iphone6 plus silver press imageआपको बता दें कि एचटीसी वन ए9 दिखने में कुछ हद तक आईफोन 6 जैसा है। ऐप्पल के फ्लैगशिप डिवाइस की तरह फिज़िकल बटन को स्क्रीन के नीचे दिया गया है। कंपनी द्वारा हाल मे लॉन्च किए गए डिवाइस में यह डिज़ाइन नहीं देखने को मिला है। एचटीसी वन ए9 फोन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी और इसके अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »