एचटीसी वन ए9 और डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

एचटीसी वन ए9 और डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
एचटीसी के बहुप्रतिक्षित हैंडसेट वन ए9 स्मार्टफोन के साथ डिज़ायर 828 डुअल सिम फोन को भारत में पेश कर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर महीने से शुरू होगी। फिलहाल, इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने बताया कि कीमतों का ऐलान हैंडसेट की उपलब्धता की तारीख नजदीक आने पर किया जाएगा।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड एचटीसी सेंस यूआई पर चलने वाला एचटीसी वन ए9 गूगल के लेटेस्ट मार्शमैलो ओएस पर चलने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में वन ए9 का 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फिलहाल, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारत में नहीं लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने ये भी कहा कि यह आखिरी फैसला नहीं है।

एचटीसी के नए वन ए9 स्मार्टफोन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें एंड्रॉयड का अपडेट मिलने की गारंटी दी गई है। इसकी घोषणा एचटीसी वन ए9 के ग्लोबल लॉन्च के दौरान ही की गई थी।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो एचटीसी वन ए9 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर और 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मॉड्यूल होंगे। इस स्मार्टफोन में माइक्राएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।

इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन का मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी। स्मार्टफोन 2150 एमएएच की बैटरी से लैस है।

याद रहे कि एचटीसी वन ए9 अपने डिजाइन को लेकर सुर्खियों में रहा है। दावा किया जाता है कि यह दिखने में आईफोन 6 जैसा है। हालांकि, डिजाइन नकल करने के आरोप पर ताइवान की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने दावा किया था कि ऐप्पल ने ही उसके डिजाइन की नकल उतारी है।
htc_desire_828_dual_sim
अब बात एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम की। इस हैंडसेट को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि नया एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम, डिज़ायर सीरीज का पहला हैंडसेट है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा और इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर से लैस अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

हैंडसेट में दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम को सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 2 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x78.8x7.9 मिलीमीटर है। हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य एचटीसी डिज़ायर हैंडसेट की तरह यह स्मार्टफोन एचटीसी बूमसाउंड
टेक्नोलॉजी से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »